BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना के प्राइवेट स्कूलों पर सरकार ने कसा शि’कंजा, फीस बढ़ाने पर थमाया नोटिस…

PATNA : सात प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने पर क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक ने पटना के 5 और स्कूलों को शनिवार को नोटिस भेजा है। इनमें ज्ञान निकेतन हाई स्कूल गोला रोड, आरपीएस गर्ल्स स्कूल खगौल रोड, द मालीनियाई स्कूल भागवत नगर, सरस्वती रेसीडेंशियल स्कूल बेली रोड और पटना दून पब्लिक स्कूल बेली रोड शामिल है।

नोटिस में आरडीडीआई ने कहा है कि सत्र 2020-21 में आपके स्कूल द्वारा सात प्रतिशत से अधिक शुल्क बढ़ाया गया है जो निजी विद्यालय शुल्क विनियम अधिनियम 2019 का उल्लंघन है। इसलिए एक सप्ताह के अंदर जवाब दें कि आपके द्वारा शैक्षणिक एवं अन्य शुल्क में निर्धारित सात प्रतिशत की अधिक वृद्धि किस परिस्थिति में की गयी है। इसकी रिपोर्ट कार्यालय को उपलब्ध कराएं अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।

स्कूलों को यह भी कहा गया है कि सत्र 2019-20 और 2020-21 में शिक्षण शुल्क से संबंधित अन्य जानकारी वेबसाइट पर 31 मार्च तक अपलोड करनी थी जो नहीं की गयी। इसका कारण भी बताएं।फीस बढ़ाने पर अबतक पटना प्रमंडल के 29 स्कूलों को नोटिस दिया जा चुका है। इनमें से अबतक एक दर्जन स्कूलों ने ही जवाब दिया है। क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक सुरेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि जिन स्कूलों ने सात प्रतिशत से अधिक की है, उनपर कार्रवाई होगी। फीस वृद्धि वापस लेनी होगी, नियम के खिलाफ स्कूल नहीं जा सकते ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.