मुज़फ़्फ़रपुर के निगरानी कोर्ट में डीपीओ ललिता कुमारी , सीडीपीओ रेणु सिन्हा , सुपरवाइजर रेखा कुमारी सहित 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया । जिसकी अगली सुनवाई 23 मई को होगी । पारू के जाफरपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका बहाली के मामले में किये गए खेल को लेकर यह मुकदमा दर्ज कराया गया है । सेविका के बहाली के लिये के एम सुमित्रा ने आवेदन दिया था वही निर्मला कुमारी ने पैसे के बल पर इसमे दो आवेदन दिया जिसमें एक फर्जी आवेदन भी दिया गया जब मेरिट लिस्ट तैयार किया गया तो उसमें फर्जी आवेदन के आधार पर मेरिट लिस्ट में उसे एक नम्बर योग्य बताते हुए उसका चयन कर लिया गया इस बात के लिये के एम सुमित्रा आवेदिका ने हर जगह न्याय की गुहार लगाई पर कही से न्याय की उम्मीद नहीं दिखी और न ही कोई अधिकारी उसके बातों को सुनने के लिये तैयार हुए सभी जगह पीड़िता के एम सुमित्रा ने लिखित शिकायत की किसी भी अधिकारी ने नही सुनी शिकायत क्योंकि ज्यादातर आंगनबाड़ी केंद्रों के सेविका बहाली में पैसों का ही खेल खेला गया और रुपये के बदौलत आंगनबाड़ी केंद्र का सेविका बहाली किया गया अब इस मामले को लेकर विशेष निगरानी कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया है जिसकी अगली सुनवाई 23 मई को होगी देखना होगा कि आखिर कब तक इस सेविका बहाली में किये गए भ्रष्टाचार के खेल का उजागर होता है।




Leave a Reply