BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

#MUZAFFARPUR के कटरा में रि’श्वत लेते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो हुआ वायरल, स’स्पेंड

बिहार के मुजफ्फरपुर में जमीनी विवा’द सुलह कराने के एवज में पुलिसकर्मियों का अपने आवास पर रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।वायरल वीडियो में कटरा थाना के दो पुलिसकर्मी पीड़ितों से रिश्वत लेते दिख रहे हैं इन पुलिसकर्मियों में एक वर्दी और दूसरा सादे लिबास में है ।बताया जाता है कि सुलह कराने के लिए पुलिसकर्मियों ने बीस हजार रुपये लिए ।वीडियो में कई लोगों की आवाज आ रही है ।जमीन विवाद में हुए केस में सुलह करने के खातिर दोनों पक्ष दरोगा नंदलाल तिवारी के आवास पर जुटे थे। इसके अलावा जमादार मनोज कुमार मौजूद थे। पीड़ित पक्ष ने पहले मनोज कुमार को रिश्वत दी। इसके बाद दरोगा को रिस्वत दी।दूसरी ओर पीड़ित पक्ष ने इस पूरे वाकए का वीडियो चुपके से बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी द्वारा दो’षी दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नि’लंबित कर दिए जाने किया सूचना प्राप्त हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.