BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

700 प्रवासियों को लेकर जयपुर से सुपौल पहुँची श्रमिक स्पेशल ट्रेन, सभी प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटर भेजने की तैयारी…

सुपौल जिले में प्रवासियों का आना जारी है, आज दूसरी बार श्रमिक स्पेसल ट्रेन सुपौल आयी, अबकी बार जयपुर में फँसे सुपौल जिले के सात सौं मजदूर ,छात्र को लेकर पहुँची स्पेशल ट्रेन की अगवाई में DM महेंद्र कुमार, SP मनोज कुमार सहित प्रशाशनिक आलाधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे रेलवे परिसर के चारो ओर चप्पे चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती देखी गई, हलाँकि काफी विलंब से श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुपौल पहुंची, जहाँ प्रशाशनिक मुकम्मल व्यवस्था से बारी बारी कर सभी यात्रियों के बीच सोसल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये यात्रियों को पंगतिबद्ध उताड़ कर थर्मल स्क्रीनिग किया फिर यात्रियों को मेडिकल टीम के द्वारा स्वास्थ्य सम्बंधित जांच किया गया, जांचोपरांत सभी प्रवासी यात्रियों को निबंधित कर नाश्ते के पैकेट और पानी देकर बस से स्थानीय स्टेडियम ले जाया गया , जहाँ से जिले के विभिन्न प्रखंड के लिये लगी बसों के द्वारा प्रखंड में भेजने की मुकम्मल तैयारी की जायेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.