एक तरफ जहां लोग कोरोना संक्रमण को लेकर परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ सैकड़ों लोग राशन कार्ड से वंचित होने के कारण राशन कार्ड बनाने के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं। कहीं भी कोई उपाय नही होता देख आज रामपुर पंचायत के सैकड़ों लोगों ने पिपरा ब्लॉक के सामने धरना देकर राशन कार्ड बनबाने की मांग की है। लोगों ने जीविका के अधिकारी पर राशन कार्ड की सूची बनाने में अनियमितता बरतने का आ’रोप लगाया है। कहा कि जीविका के पास आवेदन जमा करने के बाबजूद भी सूची में नाम नहीं दिया गया। जबकि वे लोग अत्यंत ही गरीब हैं साथ ही आरोप लगाया कि जो लोग इसके पात्र नहीं है अमीर हैं उसका राशन कार्ड पैसे लेकर बनाया है। जिसके बाद राशन कार्ड से वंचित लोगों ने अपने मांगो का आवेदन बीडीओ को सौंपा। वंचित लोगों ने आरोप लगाया है कि अमीरों के राशन कार्ड तुरंत बन जाते हैं लेकिन जो वास्तव में गरीब है उसका राशन कार्ड नही बन रहा है।

आक्रोशित लोगों ने उनका राशन कार्ड बनाने और इस मामले की जांच कर समुचित कार्यवाही की मांग की है।हालांकि इस बाबत बीडीओ ने कुछ भी बोलना मुनासिब नही समझा लेकिन जिबिका के धिकारी जीविका के प्रोजेक्ट मैनेजर ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके पास जो भी आवेदन आया है उसकी जांच कर प्रखंड कार्यालय में भेज दी गई है।खैर जो भी हो और जहां कमी रह गयी हो लेकिन राशन कार्ड से वंचित गरीब लोग आज भी कार्यालयों के चक्कर लगा कर थक चुके हैं।



Leave a Reply