आज मुज़फ़्फ़रपुर के औराई एव कटरा प्रखण्ड स्थित पंचायत स्तरीय कोरेन्टीन सेंटर में खाना/बिजली/पानी/बिस्तर की सुविधा नही होने के खिलाफ बिहार युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनबन्धु क्रांतिकारी के नेतृत्व में एक दिवसीय उपवास औराई प्रखण्ड के डीहजीवर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय आनंदपुर में किया गया।
इस अवसर पर दीनबन्धु क्रांतिकारी ने कहा कि प्रखण्ड के किसी भी पंचायत स्तरीय कोरेन्टीन सेंटर में कही भी भोजन/बिजली/पानी/बिस्तर जैसी कोई भी सुविधा नही दिया जा रहा है और इसकी सूचना देने के लिए जब भी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को कॉल किया जाता है तो फ़ोन ही रिसीव नही करते है।साथ ही सही व्यवस्था नही होने के कारण लोग प्रखण्ड में बिना जांच कराए अपने गाँव चले जा रहे जिससे कोरोना फैलने के डर से गावों में दहशद का माहौल बन गया है।जिलाप्रशासन लागातार जबर्दस्ती यह बताने की कोसिस कर रही है कि जिले के सभी सेन्टरों में व्यवस्था बेहतरीन है लेकिन औराई में ऐसा कुछ भी नही है।
उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डीहजीवर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार कह रही है कि सभी कोरेन्टीन सेंटर पर भोजन के साथ-साथ सभी प्रवसियों के लिए अलग से बाल्टी,मग, थाली जैसे दैनिक उपयोगी सामान की व्यवस्था अगल अलग लोगों के लिए करना है लेकिन पूरे प्रखण्ड में सिर्फ और सिर्फ खानापूर्ति हो रहा है कही भी कोई व्यवस्था नही है।

सहिलाबल्ली पंचायत के पूर्व मुखिया लक्ष्मण ठाकुर ने कहा कि मजदूर देश को गढ़ते है और आज के इस महामारी में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है और कोरेण्टाइन सेंटर में व्यवस्था नही होने के कारण लोग अपने गांव और घर की ओर भाग रहे है।लेकिन वहां भी उन्हें गाँववालों के द्वारा दुक्कारा जा रहा है जिसे वह अपमानित महसूस कर रहे है।उन्होंने कहा कि अगर व्यवस्था में बदलाव नही हुआ तो हमलोग आन्दोलन को सड़क पर उतरेंगे।
इस उपवास में मनीष कुमार, राजेश चौधरी,गुड्डू दास, अजीत कुमार,अनिल सिंह,सुजीत मंडल,सुबोध कुमार, राजेश कुमार एवमं अन्य लोग उपस्थित थे,



Leave a Reply