Breaking NewsNationalSTATE

BreakingNews: बस,ऑटो ,कैब सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट जल्द होगी शुरू, दिशा निर्देश हो रहा है तैयार, कुछ इस तरह बैठ पाएंगे सवारी

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए पूरे देश मे लॉक लागू कर दिया गया था। लॉक डाउन के प्रावधान के तहत बस ,ऑटो सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लॉक डाउन के वजह से ही लोग अपने घरों में बंद हैं सरकार का भी निर्देश है की अति आवश्यक काम से ही लोग बाहर जा सकते हैं इतना ही नहीं किसी को अगर बाहर सफर भी करना है तो उन्हें जिला प्रशासन से फास्ट लेना अनिवार्य है इससे स्थिति में बस फोटो और कैब पूरी तरह बंद है लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि बहुत जल्द ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शुरू कर दिया जाएगा।

सरकार तैयार कर रही है गाइडलाइंस
बुधवार को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जल्द ही बस ऑटो कैब सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट को शुरू किया जा सकता है ।सरकार इससे संबंधित दिशानिर्देश तैयार करने में जुट गई है नितिन गडकरी ने बताया है कि गाइडलाइंस सोशल डिस्टेंसिंग के मांगों को रखते हुए तैयार किया जा रहा है ताकि आम लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर कर सके। गडकरी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बस एंड कार ऑपरेटर कनफेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा की जैसे ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट की शुरुआत होगी तो जनता के अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होगा। लॉक डाउन में लगातार अपने घरों में कैब लोगों के लिए अब जरूरी है। कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट को सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के आधार पर शुरू किया जाए। जिसके अनुसार मंत्री ने यह भी बताया कि बसों और कारों के संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों के साथ ही सैनिटाइजर हैंड वॉश फेस मास्क इत्यादि सभी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग किया जाएगा।

सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठ पाएंगे सवारी
जल्द ही शुरू होने वाले पब्लिक ट्रांसपोर्ट को लेकर बिहार सरकार के द्वारा भी गाइडलाइंस तैयार किए जा रहे हैं।बस ,ऑटो  कैब को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के तहत सवारियों को बैठाने के दिशा निर्देश भी तैयार किए जाएंगे।बहुत जल्द ही इसके दिशा निर्देश सामने आने वाला है। सरकार भी चाहती है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सड़कों के खुलने से लोगो के अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होगा।

Input: News 4nation

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.