BIHARBreaking NewsKARNATAKASTATE

बड़ी खबर: कर्नाटक ने बिहार के मजदूरों को लौटने से किया मना, रोक दी ट्रेन, कहा- हमारी फैक्ट्री कैसे चलेगी…

लॉकडाउन में बाहर फंसे लोगों को अपने राज्य भेजने की कवायद के बीच कर्नाटक सरकार ने अलग फैसला ले लिया है. कर्नाटक की भाजपा सरकार ने बेंगलुरू से चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया है.इन ट्रेनों से बिहार समेत दूसरों राज्यों के प्रवासी मजदूर अपने अपने राज्य लौटने वाले थे.

स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने का फैसला कर्नाटक के सीएम बीएस येद्दियुरप्पा और बिल्डर्स और उद्योगपतियों की हुई बैठक के बाद लिया गया है. बताया जाता है कि बिल्डर्स और उद्योगपतियों ने सीएम से मजदूरों को रोकने की मांग की थी. बिल्डर्स के मुताबिक अगर मजदूर लौट जाएंगे तो कंस्ट्रक्शन के काम में दि’क्कत होगी.

इस मांग के बाद सरकार ने रेलवे से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को वापस ले लिया है. इसके साथ ही कर्नाटक के सीएम ने अधिकारियों से कहा है कि वो मजदूरों को राज्य छोड़कर नहीं जाने के लिए समझाएं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.