BIHARBreaking NewsSTATE

नीतीश जी, बिहार में श’राब की बिक्री कराना शुरू करिये, गरीबों की मदद के लिए पैसे मिल जायेंगे, कांग्रेसी विधायक ने की मांग…

BHAGALPUR : कोरोना संकट से जूझ रहे बिहार में कांग्रेस के एक विधायक ने नीतीश कुमार से बिहार में शराब की बिक्री शुरू कराने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि शरा’ब की बिक्री से पैसे के संकट से जूझ रही सरकार को पर्याप्त राशि मिल जायेगी. इस पैसे से सरकार कोरोना से त्र’स्त गरीबों की मदद कर पायेगी.

विधायक अजीत शर्मा ने की मांग
मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के विधायक अजीत शर्मा ने आज ये मांग की. विधायक ने कहा कि कोरोना के कारण गरीबों का हाल बेहाल है. सरकार के पास गरीबों की मदद करने को पैसे नहीं है. विधायक ने कहा कि बिहार में सारे रोजगार बंद हैं. सरकार को टैक्स नहीं मिल रहा है. ऐसे में सरकार को शराब की बिक्री शुरू करा देना चाहिये. शराब की बिक्री से सरकार को पर्याप्त पैसे मिल जायेंगे. इससे गरीबों की मदद हो जायेगी. सरकार को गरीबों को अनाज और पैसे देने के लिए राशि मिल जायेगी.

विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लोगों को शरा’ब की लत से मुक्त कराना चाहते थे. बिहार में श”राबबंदी हुए चार साल हो चुके हैं. ऐसे में जिन्हें शराब की लत लगी थी वो छोड़ चुके हैं. लिहाजा सरकार को श’राब पर लगी रोक को हटा लेना चाहिये.

गौरतलब है कि देश की कई राज्य सरकारों ने शराब की बिक्री शुरू करा दी है. राज्य सरकारों ने शराब पर अतिरिक्त टैक्स लगाया है. दिल्ली में शराब की बोतल पर 70 फीसदी कोरोना स्पेशल फीस लगा दिया गया है. हरियाणा ने भी श’राब पर कोविड सेस लगा दिया है. देशी शराब के क्वार्टर पर 5 रुपए, विदेश श’राब पर 20 रुपए, स्ट्रांग बी’यर पर 5 रुपए और अन्य बी’यर पर 2 रुपए कोविड सेस लगेगा. वहीं, आंध्र प्रदेश ने शराब पर 75 फीसदी और बंगाल ने 30 फीसदी टैक्‍स बढ़ा दिया है. इन राज्यों को शराब से पर्याप्त पैसे आने की उम्मीद है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.