Breaking NewsCRIME

शिवहर: फाइबर का नकली पि’स्टल के साथ लू’टे गए रूपये के साथ चार अभियुक्त गि’रफ्तार…

शिवहर ब्रेकिंग,
फाइबर का नकली पि’स्टल के साथ लू’टे गए रूपये के साथ चार अभियुक्त गिर’फ्तार।
गृह रक्षक जवान ही निकला लु’टेरा गि’रोह का सरगना।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार गृह रक्षक का जवान है तथा थाना में प्रतिनियुक्त है।
शिवहर पुलिस ने फाइबर का नकली पि’स्टल के साथ लूटे गए 1450 रुपया एवं दो मोटरसाइकिल व 4 मोबाइल के साथ 4 अ’पराध कर्मियों को गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया है।


प्रभारी पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में एसडीपीओ राकेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है कि श्यामपुर भटहा थाना क्षेत्र में 2 मई की रात्रि भटहा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक युसूफ अंसारी थानाध्यक्ष श्यामपुर भटहा को एक मालवाहक पिकअप के चालक एवं खलासी के द्वारा सूचित किया गया कि कुछ अपराध कर्मियों के द्वारा पहाड़पुर पुल के पास राजमार्ग पर उनके साथ मा’रपी’ट किया गया है एवं पि’स्टल का भय दिखाकर हम लोगों के पास 1450 लू’ट लिया है।
सूचना प्राप्त होते हैं थानाध्यक्ष श्यामपुर भटहा अपनी टीम के साथ पहाड़पुर पुल के पास पहुंचे थानाध्यक्ष अपनी गाड़ी की मल्टी कलर लाइट को बंद कर दिया गया उक्त चारों उनकी गाड़ी को रोकने के लिए मुख्य सड़क के ऊपर पिस्टल तान कर खड़े हो गए जिसमें से एक व्यक्ति खाकी ड्रेस तथा दूसरा खाकी रंग का जैकेट पहने हुआ था, थानाध्यक्ष एवं उनके साथ पुलिस बल जैसे ही गाड़ी के नीचे उतरे वह चारों भागने लगा जिसे खदेरकर पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया, पिकअप वाहन के चालक एवं खलासी के द्वारा उक्त चारों को पहचान किया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि यही चारों मिलकर मेरे साथ लू’टपा’ट की है।
एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्त नशे की हालत में थे, चारों ने अपना नाम राहुल कुमार सिंह पिता श्री नारायण सिंह साकिन पहाड़पुर, जितेंद्र कुमार साह पिता स्वर्गीय गौरी साह साकिन मथुरापुर, अभिषेक राज पिता कामेश्वर प्रसाद सिंह साकिन पहाड़पुर, तथा राजा कुमार पिता चितरंजन सिंह साकिन पहाड़पुर को गिरफ्तार किया गया।
चारों व्यक्ति का सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए विधिवत तलाशी ली गई, तलाशी के दौरान लूट का 1450 बरामद किया गया और 4 मोबाइल मोटरसाइकिल एक फाइबर का पिस्टल नकली बरामद किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त राहुल कुमार गृहरक्षक का जवान है वह शिवहर थाना में प्रतिनियुक्त है बाकी सभी इनके साथ ही है,इस संदर्भ में श्यामपुर भटहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया है कि उक्त कांड के उद्भभेदन में शामिल पदाधिकारियों, कर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक शिवहर के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Saroj kumar gupta

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.