BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस में प्रसिद्ध लोक गायिका चंदन तिवारी ने कोरोना वॉरीअर के सम्मान में गाये कई गाने

टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस में प्रसिद्ध लोक गायिका चंदन तिवारी ने कोरोना वॉरीअर के सम्मान में गाये कई गाने॥

बोकारो : उपायुक्त श्री मुकेश कुमार का सोच है “टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस स्प्रेड पॉजिटिविटी” कार्यक्रम का संचालन। सूचना भवन बोकारो से उक्त प्रोग्राम का आयोजन जिले वासियों के मनोरंजन तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिदिन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम के तहत आज प्रसिद्ध लोक गायिका चंदन तिवारी ने अपने गानों से सबका मनोरंजन किया। टेल्स ऑफ़ हैप्पीनेस के फेसबुक पेज पर चंदन तिवारी के गानों का सीधा प्रसारण किया गया। चंदन तिवारी ने एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर बोकारो वासियों का दिल जीता।

लोक गायिका चंदन तिवारी द्वारा भोजपुरी लोकगीत नागपुरी लोकगीत तथा खोटा लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई। उपायुक्त श्री मुकेश कुमार ने मोमेंटो देकर तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार भारती ने जिला प्रशासन द्वारा निर्मित सैनिटाइजर भेंट कर लोक गायिका चंदन तिवारी को इस कार्यक्रम में अपना कला प्रदर्शन तथा लॉक डाउन का पालन कर घरों में रहते देखने हेतु सम्मानित किया गया। गायिका चंदन तिवारी ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है कि वर्तमान संकट की घड़ी में आमजनों के कार्यक्रम प्रस्तुति का मौका दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.