Breaking NewsNational

‘आज मंगलवार है महावीर का वार है’ बल, बुद्धि, विद्या के दाता है महाबली हनुमान, संकटमोचन करेंगे सबकी मु’श्किलें दूर, बनेंगे सारे बि’गड़े काम “जय श्री राम”

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत में भी इसका क’हर बढ़ता जा रहा है, जहां अब तक 37 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के कहर को रोकने के लिए भारत में 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से ही लॉकडाउन जारी है, जिस वजह से लोग घरों में कैद हैं।

सरकार ने धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया है। ऐसे में लोग घरों में ही पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं लॉकडाउन के ऐलान के बाद से ही गूगल और यूट्यूब पर हनुमान चालीसा का सर्च बढ़ गया है


गूगल पर बढ़ा हनुमान चालीसा का सर्च
गूगल लगातार ऑनलाइन सर्च की मॉनिटरिंग करता है। गूगल की मॉनिटरिंग साइट गूगल ट्रेंड पर नजर डालें तो हनुमान चालीसा को लेकर सर्च रिलज्ट हैरान करने वाले हैं। पिछले 12 महीनों के आंकड़ों को देखने पर हमने पाया कि 21 मार्च 2020 तक हनुमान चालीसा का सर्च सामान्य था, लेकिन लॉकडाउन के ऐलान के बाद 24 मार्च से हनुमान चालीसा के सर्च में तेज से बढ़ोतरी हुई है। जिसे नीचे दिए ग्राफ में आप देख सकते हैं। गूगल सर्च की रेटिंग 0 से 100 के बीच करता है।

वहीं 5 से 11 अप्रैल के बीच में हनुमान चालीसा के सर्च ने गूगल ट्रेंड पर टॉप आंकड़े 100 को छू लिया। गूगल ट्रेंड यूट्यूब के भी सर्च की मॉनिटरिंग करता है। खबर के मुताबिक 22 मार्च से 11 अप्रैल तक हनुमान चालीसा की सर्चिंग काफी बढ़ी है। वहीं टी-सीरिज के अधिकारिक यूट्यूब अकाउंट पर हनुमान चालीस के 961 मिलीयन व्यू हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.