कोरोना महामा’री को देखते हुए 31 मई को होने वाली यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को स्थगित कर दिया गया है. इस परीक्षा के लिए नई तारीखों की घोषणा 20 मई के बाद होगीट
आपको बता दें कि पहले इस परीक्षा के 31 मई के दिन होने पर संशय था. संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने पहले ही साफ कर दिया था कि वह 3 मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस संबंध में फैसला लेगा. यूपीएससी ने बताया कि परीक्षा को रद्द करने का फैसला कि कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन के प्रतिबंधों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. अब 20 मई के बाद नई तारीखों की घोषणा की जाएगी.
इससे पहले यूपीएससी ने बताया था कि परीक्षा पूरे देश में आयोजित होती है और इसमें करीब 10 लाख लोगों ने आवेदन किया है. औसतन करीब 7 लाख उम्मीदवार परीक्षा में बैठेंगे. हम स्थिति को ध्यान में रखकर परीक्षा पर फैसला करेंगे.




Leave a Reply