BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

सुपौल में महिला डॉक्टर ने किया सु’साइड, रांची के RIMS में तैनात पति से था वि’वाद…

सुपौल में एक महिला डॉक्टर ने सु”साइड कर लिया है। रांची के रिम्स में बतौर डॉक्टर तैनात पति से  उनका विवा’द चल रहा था। जिसके बाद वे अपने मायके में ही रह रही थी। डि’प्रेशन में आकर डॉक्टर ने फां’सी पर लटक कर जा’न दे दी ।

सदर थाना के वार्ड न 9 की रहने वाली महिला डॉक्टर कविता कुमारी का अपने पति से लगभग 2 सालो से अनबन चल रहा था।बीते कुछ दिनों से वो अपने मायके सुपौल में ही थी।उसके पति भी रिम्स रांची में चिकित्सक है।पति से विवाद के कारण डिप्रेशन में आकर उन्होनें आज सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।सुबह जब परिजन उन्हें जगाने गए तो अंदर से कोई आवाज नही आयी। घर वालों ने वेंटिलेटर से देखा तो कविता फांसी फंदे से लटकी हुई पाई गई।

प्रोफेसर अशोक कुमार चौधरी की पुत्री डॉक्टर कविता कुमारी की शादी साल 2010 में झारखंड धनबाद के रहने वाले चिकित्सक डॉक्टर नित्यानंद कुमार से हुई थी। जिसके बाद वो काफी सालों तक अपने पति के साथ ही थी।इस बीच 2 साल पहले  उसने रूस से मेडिकल की पढ़ाई भी पूरी की। इस बीच पति से विवाद के कारण वो कुछ महीनों से अपने मायके में ही रहने लगी थी।पति से उसका कोर्ट में भी विवाद चल रहा था।

कविता देर रात वो खाना खा कर रोज की तरह सोने गयी।जब सुबह उनकी मां उन्हें जगाने गयी तो फां’सी फंदे से लटका हुआ पाया।जिसके बाद परिजनों ने सदर पुलिस को घट’ना की सूचना दी।पुलिस ने श’व को क’ब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।इधर पुलिस मा’मले पर कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.