BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार के इन 5 जिलों में अगले 2-3 घंटों के बीच व’ज्रपात,आंधी के साथ वर्षा की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया अ’लर्ट…

बिहार के कई जिलों में अगले 2-3 घंटों में व’ज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र ने अ’लर्ट जारी किया है.

भारत मौसम विज्ञान केंद्र पटना की तरफ से जारी किए गए मौसम चेतावनी में कहा गया है कि वर्तमान रेडार, उपग्रह एवं अन्य परीक्षण के अनुसार सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, औरंगाबाद और गया जिले के कुछ भागों में अगले 2-3 घंटों में मौसम खराब होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से चेतावनी जारी की गई है कि दिन के 3:30 बजे से शाम 6:30 के बीच मेघ गर्जन वज्रपात बिजली के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा और तेज हवा 30- 40 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की संभावना है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.