BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पटना: लॉकडाउन 3.0 लागू होते ही सड़को पर निकले यमराज और कोरोना, देखें तस्वीरें…

पूरे देश मे कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन लगाया गया है वही कोरोना संक्रमित मरीज़ो की लगातार संख्या बढ़ने से गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-3 लगाया दिया है जो 17 अप्रैल तक लागू है। वही राजधानी पटना में भी कोरोना से संक्रमित मरीज़ो की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

जिसको लेकर मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा पटनासिटी के भगत सिंह चौक पर लघु नाटक कला का आयोजन कर लोगो को जागरूक किया गया जहाँ बताया गया कि अगर बिना वजह घर से बाहर निकलेंगे तो यमराज और कोरोना अपने जकड़ में ले लेंगे। वही गाना गा कर भी लोगो को जागरूक किया गया। नाटक के दौरान बेवज़ह सड़को को घूमते लोगो को यमराज पकड़कर एम्बुलेंस में ले जाते हुए भी नज़र आये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.