BIHARBreaking NewsPATNASTATE

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में पटना AIISM के ऊपर सेना के हेलीकॉप्टर से फूलों की हुई बारिश, देखें तस्वीरें…

कोरोना योद्धाओं को सम्मान देने के लिए आज देश की तीनों सेनाएं मिलकर उनका स्वागत कर रही है स्वागत भी अनोखे तरीके से है कोरोना योद्धाओं में शामिल पटना एम्स को भी यह सम्मान मिल रहा है यहां सेना का हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है पटना एम्स के निदेशक समेत सारे एचओडी और सीनियर डॉक्टर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन कर कर ओपीडी के सामने खड़े है और वहीं पर हेलीकॉप्टर से उनके ऊपर फूलों की बारिश कर रही है।आप भी तस्वीरों में देख सकातें है कि उनको किस तरह से फूलों की बारिश कर सम्मान दिया जा रहा है
। आर्मी और एयर फोर्स के जवानों की तरफ से यह फूलों की बारिश की जा रही है ।

ताकि यह डॉक्टर कोरोना वायरस से लड़ने में और भी उत्साहित रहें और लगातार लोगों को ठीक करते रहें। पटना एम्स में सेना के एमई70 हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है। यह हेलीकॉप्टर पटना के बिहटा से चल कर पहले फूलों की बारिश पटना एम्स के ऊपर करेगी और उसके बाद पटना के और भी कई हॉस्पिटल पर जाकर फूलों की बारिश करेगी पटना एम्स के निदेशक समेत सारे डॉक्टर इस बात से भी उत्साहित हैं कि उन्हें यह सम्मान मिला है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.