BIHARBreaking NewsSTATESUPAUL

PM मोदी के दीवाने हैं उनका हमशक्ल, कोरोना से बचाव के लिए कर रहे लोगों को जागरूक, देखें…

कहते हैं नसीब ईश्वर की देन है, यही कारण है कि पीएम के हमशक्ल का चेहरा भले ही उनसे मिलता हो पर नसीब वैसा कहाँ।
ये शख्स त्रिवेणीगंज के महेशुआ गाँव के बच्चा शर्मा का है ,जबसे देश के पीएम नरेंद्र मोदी जी बने हैं उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। अब तो इनका हर रोज का एक ही काम है कि किस तरह पीएम के सपने को साकार किया जाय, खेती बाड़ी कर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले बच्चा शर्मा सुबह से शाम तक लोगों के बीच पीएम के विचार पीएम के योजनाओं को जन जन तक पहुँचा रहे हैं।

बच्चा शर्मा ने कहा जब तक जिंदगी है तब तक वो नरेंद्र मोदी के विचारों को लोगों तक पहुचाते रहेंगे। कोरोना को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम द्वारा किये गए लॉक डाऊन एक अप्रत्याशित फैसला है इसी कारण आज भारत मे संक्रमण की संख्यां घटी हुई है।इतना ही नहीं अगर लॉक डाऊन नहीं होता तो बड़ा खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता ।साथ ही लोगों से उन्होंने अपील किया कि लोग मास्क पहले सोसल डिस्टेंस मेनटेन करे और साफ सफाई रखे तभी कोरोना संक्रमण से मुक्ति मिल सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.