आरा: बिहार में शराबबंदी कानून को हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी है. पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि जन सुराज पार्टी की सरकार बनने पर एक घंटे में शराबबंदी हटा देंगे.
![]()
वहीं अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के कारण युवा बर्बाद हो रहे हैं, लिहाजा इसे हटा देना चाहिए.

शराबबंदी पर आरके सिंह का बड़ा बयान: आरा के पूर्व बीजेपी सांसद आरके सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून को धत्ता बताते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी फेल है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें वह कह रहे हैं कि जल्द से जल्द इस कानून को वापस लिया जाना चाहिए.

क्या बोले आरके सिंह?: पूर्व केंद्रीय मंत्री भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के सरैयां स्थित भीखम दास के मठिया प्रांगण में किसान संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंचे थे.

जहां उन्होंने नीतीश सरकार की शराबबंदी की पोल खोलकर रख दी. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में आरके सिंह लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहे हैं कि शराबबंदी को हटा देना चाहिए. क्या हुआ है शराबबंदी से? हमारे नौजवान इससे बर्बाद हो रहे हैं.



Leave a Reply