BIHARBreaking NewsElectionMUZAFFARPUR

मुज़फ़्फ़रपुर: औराई विधानसभा में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भव्य उद्घाटन

मुजफ्फरपुर। औराई विधानसभा क्षेत्र के औराई प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के संभुता वार्ड 04 में मुख्यमंत्री कोष विभाग योजना के अंतर्गत सूर्यकांत झा जी के घर से शिवजी चौधरी जी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर उप प्रमुख पप्पू शाह, मंडल अध्यक्ष कमलेश सहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम कुमार, महादेव राय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह सड़क निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और आर्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि औराई विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज रहेगी और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

कार्यक्रम का समापन जनता की उत्साहपूर्ण भागीदारी और विकास के संकल्प के साथ हुआ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.