BIHARElectionMUZAFFARPURPolitics

जन सुराज पार्टी का भव्य उद्घोष कार्यक्रम संपन्न, पारु विधानसभा क्षेत्र में रानू शंकर ने दिखाई अपनी मजबूत दावेदारी

मुजफ्फरपुर। पारु विधानसभा के गांधी स्वराज आश्रम, कमलपुरा में महान गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी बाबू राधामोहन सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन सुराज पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया, सरपंच, पैक्स अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और युवा नेताओं को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जन सुराज पार्टी के उद्घोष समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें पारु के बेटा रानू शंकर ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। सभा में बड़ी संख्या में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

रानू शंकर ने अपने संबोधन में कहा कि जन सुराज पार्टी न्याय, विकास और सुशासन के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी और जनसेवा को प्राथमिकता देगी।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभा में वक्ताओं ने पारु विधानसभा के विकास और जनता के अधिकारों को लेकर विचार रखे।

कार्यक्रम का समापन जोश और संकल्प के साथ हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.