BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSPORTSSTATE

मुज़फ़्फ़रपुर मे श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं हाट बाजार 30 मार्च से होगा प्रारंभ, वृंदावन का प्रेम मंदिर रहेगा आकर्षण

मुजफ्फरपुर। श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं हाट बाजार का भव्य शुभारंभ 30 मार्च 2025 से कलश यात्रा के माध्यम से किया जाएगा। इस वर्ष मेले में वृंदावन (मथुरा) के प्रेम मंदिर का भव्य दृश्य प्रदर्शित किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। मेला समिति इसकी तैयारियों में पूरी तरह जुटी हुई है।

राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट टूर्नामेंट भी होगा आयोजित

मेला ग्राउंड में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में औराई विधायक एवं पूर्व मंत्री राम सूरत राय ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। “श्री अर्जुन बाबू T20 चैम्पियनशिप 2025” के तहत पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में क्रिकेट मुकाबले खेले जाएंगे।

क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम:

• 1 मार्च 2025: पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता करेंगे।

• 2 मार्च 2025: महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पर्यटन मंत्री राजू सिंह करेंगे।

• 3 मार्च 2025: पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

4 अप्रैल को होगा मेले का भव्य उद्घाटन

क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन के बाद 4 अप्रैल 2025 को मेले का आधिकारिक उद्घाटन बिहार सरकार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, कला एवं संस्कृति मंत्री मोती लाल प्रसाद और राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

20 अप्रैल तक चलेगा मेला, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

यह मेला 20 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें संस्कृति, खेल और व्यापार से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेला समिति ने इस दौरान मनोरंजन, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यापक योजना तैयार की है।

श्री अर्जुन बाबू मेला वर्षों से अपने पशु व्यापार, सांस्कृतिक आयोजन और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध रहा है। इस बार मेला समिति इसे और भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तत्पर है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.