BIHARMUZAFFARPUR

बिहार के वृद्धजनों ने की पेंशन राशि बढ़ाने की मांग, अप्रैल 2025 से ₹1000 प्रतिमाह की अपील”

मुज़फ़्फ़रपुर : बिहार के वरिष्ठ नागरिकों की तरफ़ से मुजफ्फरपुर के मझौलिया रोड निवासी वरिष्ठ नागरिक सह पत्रकार महेश प्रसाद सिन्हा ने राज्य सरकार से वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने की मांग की है। एक पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए, वृद्ध समाज ने आग्रह किया है कि उन्हें वर्तमान पेंशन राशि में वृद्धि की आवश्यकता है, जिससे वे सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर सकें।

पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि वृद्धावस्था पेंशन केवल एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि बुजुर्गों की इज्जत और आत्मसम्मान से भी जुड़ी होती है। इसमें कहा गया कि ₹1000 की मासिक पेंशन एक सुरक्षा कवच की तरह होगी, जिससे वृद्धजन अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और अपने परिवार पर निर्भर न रहें।

इसके अलावा, पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि सरकार इस विषय पर शीघ्रता से निर्णय लेकर एक अध्यादेश जारी करे, ताकि इसका लाभ जल्द से जल्द वरिष्ठ नागरिकों को मिल सके। साथ ही, यह भी कहा गया कि यदि सरकार इस मांग को पूरा करती है तो इसका सकारात्मक असर आगामी चुनावों पर भी पड़ सकता है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्य सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेती है और क्या वाकई वृद्धजनों की पेंशन राशि में बढ़ोतरी की जाएगी या नहीं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.