आज रघुनाथ पाण्डेय मेमोरियल लॉ कालेज प्रांगण में स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय जी की 103वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।





वर्ष 2004 में स्थापित इस महाविद्यालय से अब तक 18 बैच पास आउट हो चुके हैं, और वर्तमान में यहां 418 छात्र-छात्राएँ अध्ययनरत हैं। आगामी सत्र अगस्त 2025 से आरंभ होगा, जिसकी नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगी।






इस अवसर पर बी०आर०ए०बी० बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय जी केवल एक कुशल व्यवसायी और राजनेता ही नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अतुलनीय योगदान दिया। एस.के.एम.सी.एच मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक कॉलेज, वैशाली मैनेजमेंट कॉलेज जैसे संस्थानों की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा को नई ऊंचाइयां दीं।







महाविद्यालय की स्थापना में पूर्व प्राचार्य स्वर्गीय मणिभूषण प्रसाद सिंह और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय मकबूल अहमद एजाजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वर्तमान में इस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विमल किशोर हैं।


इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव अमरनाथ पांडेय ने कहा कि हमारे पिता स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय जी ने शिक्षा को सुलभ और उन्नत बनाने के लिए जीवनभर कार्य किया। हम उन्हीं के पदचिह्नों पर चलते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, विधायक अमर पासवान, विधायक अरुण सिंह, मेयर निर्मला साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार समेत कई पूर्व मंत्री और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्वर्गीय रघुनाथ पांडेय जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह कार्यक्रम शिक्षा और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करने का एक अवसर बना। उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए समारोह का समापन किया गया।



Leave a Reply