Breaking News

फिर पैर छूने के लिए झुके CM नीतीश, किसी तरह रविशंकर प्रसाद ने संभाला

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पैर छूने के लिए झुके थे, तभी किसी तरह रविशंकर प्रसाद ने उन्हें संभाला। ये घटना तब हुई जब नीतीश कुमार, रविशंकर प्रसाद की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। वहीं पर दुआ-सलाम के बाद रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए नीतीश कुमार झुक गए, भी उन्होंने किसी तरह संभाल लिया।

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि जब नीतीश कुमार सार्वजनिक रूप से किसी के पैर छूने की कोशिश किए हैं। इससे पहले भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेडीयू नेता ललन सिंह के पैर छू चुके हैं।

दरअसल, रविशंकर प्रसाद ने अपने पटना स्थित आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस समारोह में बीजेपी और जेडीयू के कई बड़े नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। रविशंकर प्रसाद ने गेट पर ही नीतीश कुमार का स्वागत किया। सभी नेता कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। अचानक नीतीश कुमार रविशंकर प्रसाद के पैर छूने के लिए झुक गए। रविशंकर प्रसाद ने तुरंत नीतीश कुमार का हाथ पकड़कर उन्हें सम्भाला। फिर दोनों नेताओं ने गले मिलकर एक-दूसरे का अभिवादन किया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.