नीतीश सरकार द्वारा 2017 में गठित रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आने के पहले ही बागमती नदी पर फिर से तटबंध निर्माण पर रोक लगाने के लिए 12मार्च को बेनीबाद में महाजनपंचायत बुलाया जायेगा। जमालपुरकोदई कल्याणी में चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संर्घर्ष मोर्चा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। महापंचायत में बागमती क्षेत्र के हजारों लोगों की भागीदारी होगी जिसमें भाकपा-माले विधायक दल के नेता महबूब आलम और सिकटा से माले विधायक वीरेन्द्र गुप्ता भी भाग लेंगे।
मोर्चा के संयोजक सह माले नेता जितेन्द्र यादव ने बैठक के बाद यह जानकारी दी है। बैठक की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक वैद्यनाथ यादव और संचालन सामाजिक कार्यकर्ता जगन्नाथ पासवान ने किया। बैठक में उपेन्द्र सिंह, नवलकिशोर सिंह, राजकुमार मंडल, ललन मंडल, रणजीत सिंह, हुकूमदेव यादव, रामलोचन सिंह, केदार सिंह, विवेक कुमार, गुड्डू कुमार सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

बागमती संघर्ष मोर्चा के नेता जितेन्द्र यादव ने कहा है कि रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आने के पहले ही पुलिस बल को तैनात कर फिर से तटबंध बनाने का काम शुरू कर दिया गया है जो सरकार के ही पिछले निर्णय के खिलाफ है। इस आशय का स्मार पत्र जिलाधिकारी से एक प्रतिनिधिमंडल मिल कर दे चुका है। अब महापंचायत बुलाया जा रहा है जिसमें जनता अपना फैसला सुनायेगी।
– चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा संयोजन समिति द्वारा जारी







Leave a Reply