बेनीबाद थाना क्षेत्र के पिरौछा और सियारी पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही एक डीसीएम ट्रक ने पहले से खड़ा ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पीछे वाली ट्रक के सामने से परखच्चे उड गये।मौके पर ही चालक की मौत हो गई। मृत ट्रक चालक की पहचान सीतामढ़ी जिले के स्वर्गीय पलटन सिंह के पुत्र कृष्ण कुमार सिंह के रूप में हुई हैं। घटना के बाद सूचना मिलने पर बेनीबाद पुलिस अपर थानाध्यक्ष रघुनाथ पासवान मौके पर पहुंच मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया हैं। मृतक के स्वजनो को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। बेनीबाद थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि ट्रक जो पीछे से मारा है उसमें अंडा लदा हुआ था। सामने जो लगी पहले से ट्रक था उसमें सीमेंट लदा था।दोनो ट्रक को जब्त कर लिया हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।








Leave a Reply