Breaking News

समस्तीपुर: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मेगा MSME आउटरीच अभियान के तहत 55 करोड़ रुपये के ऋण को किया स्वीकृत

भारत सरकार के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में एक सप्ताह तक चलने वाले मेगा एमएसएमई आउटरीच अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सशक्त बनाना और उन्हें बैंकिंग सहायता प्रदान करना है।

समस्तीपुर में इस अभियान का उद्घाटन जिलाधिकारी श्री रौशन कुशवाहा और जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती खुशबु कुमारी ने किया। इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के उप क्षेत्र प्रमुख श्री अंजनी कुमार और श्री सुबोध कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर कोई जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान एमएसएमई क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे छोटे और मध्यम उद्यमियों को आर्थिक सहयोग मिलेगा।

इस अभियान में बैंक की विभिन्न उद्यमी अनुकूल योजनाएं— एमएसएमई सुपरफास्ट, युवाशक्ति, यूनियन नारीशक्ति आदि प्रस्तुत की गईं, जिससे 400 से अधिक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और व्यवसायियों को लाभ मिला।

इस अवसर पर व्यवसायियों ने कहा बैंक कि इस पहल से हमें व्यापार के विस्तार में मदद मिलेगी और आर्थिक मजबूती मिलेगी।

इस कार्यक्रम के तहत पात्र लाभार्थियों को 55 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए हैं, जो कि राज्य के आर्थिक विकास में एक बड़ा योगदान देगा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का यह अभियान छोटे और मध्यम उद्यमों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.