चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा का सात सदस्यीय प्रतिमंडल जिलाधिकारी से मिलकर बागमती नदी पर तटबंध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की। स्मार पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया गया कि कई साल पहले सरकार ने तटबंध निर्माण पर रोक लगाकर नदी विशेषज्ञों की एक रिव्यू कमिटी का गठन किया था। सरकार ने अधिसूचना जारी की थी कि तटबंध निर्माण पर रिव्यू कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कारवाई होगी। लेकिन अभी तक रिव्यू कमिटी को प्रभावी ही नहीं बनाया गया है और न कोई रिपोर्ट आई है।
लेकिन फिर से पुलिस-प्रशासन के बल पर निर्माण कंपनी तटबंध बनाने का काम शुरू कर दिया है जो सही नहीं है।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधि मंडल को कहा कि इस आशय का पत्र प्रधान सचिव, जलसंसाधन विभाग, बिहार को भेजा जायेगा। प्रतिनिधि मंडल ने आग्रह किया कि निर्माण कार्य पर रोक लगाने का भी निर्देश जारी किया जाए। यदि निर्माण कार्य जारी रहता है तो जनता को आंदोलन में उतरना पडे़गा।


प्रतिनिधि मंडल में बागमती संघर्ष मोर्चा के संयोजक व माले नेता जितेन्द्र यादव, मोर्चा नेता नवल किशोर सिंह, जगन्नाथ पासवान, रणजीत सिंह, वैद्यनाथ मिश्र, मनोज यादव व विवेक कुमार शमिल थे।

संयोजक जितेन्द्र यादव ने कहा है कि बागमती संघर्ष मोर्चा की फिर से बैठक कर आगे की रणनीति तय किया जायेगा। यदि तटबंध निर्माण पर रोक नहीं लगती है तो जल्दी ही बागमती के इलाके में एक महापंचायत बुलाया जायेगा।
– चास-वास-जीवन बचाओ बागमती संघर्ष मोर्चा द्वारा जारी




Leave a Reply