Breaking News

गायघाट । युवा चौपाल कार्यक्रम की सफलता को ले हुई बैठक

गायघाट प्रखंड के एक निजी होटल सभागार में मंगलवार को युवा राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। युवा राजद के अध्यक्ष चंदन यादव की अध्यक्षता व राजद के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में यह बैठक संपन्न हुई।।बैठक में आगामी 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले युवा चौपाल कार्यक्रम की तैयारी और उसे सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है, शिक्षा व्यवस्था बदहाल है, किसान संकट में हैं, युवा रोजगार और नौकरी के लिए भटक रहे हैं, और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। इन तमाम मुद्दों को लेकर युवाओं में गहरी नाराजगी है। वक्ताओं ने बताया कि इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर राजद युवा चौपाल का आयोजन 5 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में करेगा। इस कार्यक्रम में पूरे जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन जुटेंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.