Breaking News

पटना में 5 मार्च को होगा राजद का युवा चौपाल: गायघाट में तैयारी को लेकर बैठक

तेजस्वी के युवा चौपाल संवाद कार्यक्रम को लेकर सैकड़ो युवाओं के साथ छात्र युवा नेता चंदन यादव ने किया बैठक के साथ चलने का आवाहन जो 5 मार्च 2025 को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यक्रम का उद्घाटन एवं संबोधन करेंगे, जिसे सुनने और सुनाने के लिए गायघाट से कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी होगी।
इस दौरान राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श सिंह उर्फ राजा भी लोगों से आवाहन किया।
इसके साथ ही इस दौरान मंच का संचालन गायघाट प्रखंड के राजद दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ने किया। मौके पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहें। वहीं यह कार्यक्रम मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मैठी टोल प्लाजा के समीप एक निजी होटल सभागार में किया गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.