Breaking News

बिहार चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने खोला पिटारा, बिहार कैबिनेट की बैठक में 146 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना: बिहार कैबिनेट की बैठक में 146 एजेंडों पर मुहर लगी है. इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि प्रगति यात्रा से संबंधित 120 एजेंडा शामिल है. नवादा और जहानाबाद जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति दी गई है. मतलब साफ है कि फोकस विधानसभा चुनाव 2025 है.

दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में हुई बैठक में 146 एजेंडों पर मुहर लगी. आज कैबिनेट की बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में की गई घोषणाओं से संबंधित कुल 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई.

दक्षिण बिहार के घोषणाओं से संबंधित 123 योजनाओं की विभाग स्तर से पूर्व में ही स्वीकृति दी जा चुकी है. इन योजनाओं की कुल राशि 30 हजार करोड़ रूपये है. इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति पिछली कैबिनेट की बैठक में दी जा चुकी है. इस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए कुल 50 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति कैबिनेट द्वारा प्रदान कर दी गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.