पटना: बीपीएससी अभ्यर्थियों की परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर खान सर एक बार फिर से अभ्यर्थियों के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं. गर्दनीबाग में बीपीएससी अभ्यर्थियों का महाजुटान हो रहा है. गुरु रहमान समेत तमाम शिक्षक भी धरनास्थल पहुंचे हैं
सड़क पर उतरे खान सर ने कहा कि ऐसा नहीं है कि सर सरकार ने हमारी बात अभी तक नहीं सुनी है तो आगे भी नहीं सुनेगी. निश्चित तौर पर रीएग्जाम होकर रहेगा. हाईकोर्ट में जो हमने सबूत रखा है, वो इतना मजबूत सबूत है कि हाईकोर्ट ही रीएग्जाम करने का निर्णय देगी.


खान सर ने कहा कि अभ्यर्थियों को बस इसलिए आज सड़क पर लाया गया है ताकि सरकार पर दबाव रहे कि जो बच्चों के पक्ष में सबूत है, उसे प्रस्तुत करें.सरकारी वकील बच्चों की बात उठाएं. भ्रष्ट हो चुके संस्था को बचाया ना जाए. ज्वाइंट सेक्रेटरी का भी ट्रांसफर होना चाहिए. दस साल से एक ही जगह पड़े हैं.





Comment here