Breaking News

लालू यादव के बयान पर जीतन राम मांझी का पलटवार, कहा – कुंभ स्नान फालतू और चारा खाना पुण्य?

पटना: महाकुंभ पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विवादित बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. लालू यादव ने कुंभ को फालतू बताते हुए इस पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद अब बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक हैंडल से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है.

जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कुंभ स्नान फालतू है और चारा खाना पुण्य है. आपके हिसाब से तो ये सही होगा लालू प्रसाद जी? देश आपका जवाब चाहता है.

दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद मीडिया से बात करते हुए लालू यादव ने रविवार को महाकुंभ पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा था, ‘रेलवे की कुव्यवस्था के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ. कुंभ का क्या मतलब है? महाकुंभ फालतू है.’ लालू यादव के इस बयान के बाद बड़ा सियासी बवाल खड़ा हो गया है. इस पर बीजेपी और एनडीए के दूसरे दलों ने भी जोरदार पलटवार किया है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.