Breaking News

दिल्ली से पटना लौटे नीतीश कुमार, PM मोदी से नहीं हो सकी मुलाकात

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 फरवरी की शाम को दिल्ली गए थे और आज पटना लौट आए हैं. 17 फरवरी यानी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की बात पार्टी नेताओं के तरफ से कही गई थी. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने भी कहा था कि पीएम से सीएम की मुलाकात होगी लेकिन अब दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम बदल गया है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले शाम में पटना आने वाले थे लेकिन अचानक कार्यक्रम बदला है. दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार का कहना है कि अब बाद में मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के मिलने का कार्यक्रम तय होगा.

सीएम के अचानक दिल्ली दौरे से यह चर्चा होने लगी थी कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री से उनकी बात होगी, लेकिन प्रधानमंत्री की व्यस्तता के कारण यह मुलाकात इस बार टल गई है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.