Breaking News

Benibad News; केवटसा समेत विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाया जा रहा है सरस्वती पूजा

विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा सोमवार को गायघाट प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में पूरे विधि विधान के साथ की गई। प्रखंड के केवटसा कुंवर टोला पूजा समिति सहित कई अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं के द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों व घरों में माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर माँ शारदे की पूजा अर्चना की गई। सरस्वती पूजा छात्र जीवन का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार व पूजा है जिसमे छात्र काफी उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर भाग लेते है। सरस्वती पूजा को लेकर क्षेत्र में काफी रौनक बढ़ गई ।वही सरस्वती पूजा को लेकर युवाओं व छात्रों में काफी उत्साह उमंग का माहौल है ।वही पूजा को सफल बनाने में अभिनव, अंशू ,नीरज ,बिट्टू कुमार, अनुराग कुमार ,सुंदरम कुमार ,रवि कुमार, सोमिल कुमार, आदित्य कुमार ,सूरज कुमार, रॉबिन कुमार ,संदीप कुमार, सागर कुमार आदि सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.