Breaking News

Muzaffarpur News; SSP ने कर्जा और सरैया थाना का किया औचक निरीक्षण, मिला कई निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मुजफ्फरपुर द्वारा करजा थाना एवम् सरैया थाना का औचक निरीक्षण कियाउक्त निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं सभी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।

  • थाना में संधारित सभी तख्तियों का अवलोकन किया गया।
  • थाना में प्रतिवेदित कांडो के अनुसंधान की समीक्षा की गई एवं सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया।
  • C.C.T.N.S थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश।
  • लंबित कांडों में वांछित अभियुक्तों/वारंटी की गिरफ्तारी करने का निर्देश।
  • सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश।
  • अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
  • रात्रि गश्ती एवं वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.