Breaking News

बांग्‍लादेश की सड़कों पर फ‍िर कोहराम, देशभर में ट्रेनें ठप, बुलानी पड़ी आर्मी

ढाका. बांग्‍लादेश में ट्रेन हड़ताल की वजह से आफत आ गई है. हजारों की संख्‍या में स्‍टूडेंट ट्रेनों के सामने आकर बैठ गए हैं. ट्रेनें चलने नहीं दे रहे हैं. बवाल इतना ज्‍यादा है क‍ि मुहम्‍मद यूनुस के नेतृत्‍व वाली अंतर‍िम सरकार ने ढाका के मोहाखाली इलाके में सेना की चार टुकड़‍ियां तैनात कर दी हैं. इसके बावजूद स्‍टूडेंट ट्रैक छोड़कर हटने के ल‍िए तैयार नहीं हैं. इससे हालात खराब बने हुए हैं.

ढाका में टिटुमीर कॉलेज के स्‍टूडेंट्स ने रेलवे ट्रैक की नाकाबंदी कर दी है. उनकी डिमांड है क‍ि कॉलेज को यूनि‍वर्सिटी का दर्जा द‍िया जाए. छात्रों ने सोमवार को लगभग 4:15 बजे अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया. इस नाकाबंदी के कारण ढाका-टोंगी-ढाका सेक्शन पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं. इस मार्ग पर फिलहाल कोई ट्रेन नहीं चल रही है. विरोध इतना तगड़ा है क‍ि कई ट्रेनों के ड्राइवर ट्रेनें नहीं चलाना चाहते. उन्‍हें हमले का डर सता रहा है.

छात्रों की हुंकार-आंदोलन और तेज होगा
रेलवे पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी ने कहा कि हालात ठीक नहीं हैं. बवाल को देखते हुए सभी ट्रेनों को जहां तहां रोक द‍िया गया है. छात्रों ने घोषणा की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा और उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो विरोध और तेज हो सकता है. प्रदर्शनकार‍ियों का नेतृत्‍व कर रहे अली अहमद ने कहा, जब तक मुहम्‍मद यूनुस या शिक्षा सलाहकार कॉलेज को विश्वविद्यालय घोषित नहीं कर देते, हम अपना घेराव जारी रखेंगे. हम जनता से उनकी परेशानियों के लिए माफी मांगते हैं, लेकिन सरकार ने हमें यहां रहने के लिए मजबूर किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.