Breaking News

Benibad News; सरस्वती पूजा को लेकर बेनीबाद पुलिस ने पूजा पंडाल का किया निरीक्षण

शांति पूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा मनाने को लेकर वरीय अधिकारी के निर्देश पर बेनीबाद थाने की पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह ने सोमवार को पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। पूजा पंडालों के समीप आग से बचाव स्वच्छता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन भीड़भाड़ वाले इलाकों तथा मुख्य पथ से दूर वाहनों को खड़ी करें । आवागमन अवरुद्ध होने की स्थिति में जवाबदेह मालिक और चालको पर कार्यवाई की जाएगी। पूजा समितियों से पूजा पंडाल में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमा के दर्शन व पूजा अर्चना को लेकर शांति पूर्ण रूप से मनाने के निर्देश दिया। अश्लील गानों पर रोक, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल आदि का समुचित व्यवस्था रखने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.