Breaking News

प्रयागराज जाने वाली महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें अगले आदेश तक रद्द, पढ़ें पूरी डिटेल

पटना: प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दौरान बुधवार को भगदड़ मच गई. जिसमें सैकड़ों लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ गए. इस घटना में कुछ लोगों की मौत हाेने की भी सूचना है. इस घटना को देखते हुए रेलवे ने बिहार से प्रयागराज जाने वाली स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तर रद्द करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा कई ट्रेनों को प्रयागराज से डाइवर्ट भी किया जा रहा है. 

रेलवे के इस फैसले का असर बिहार की लगभग 39 ट्रेनों पर पड़ा है. रेलवे पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रही है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें. प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है. बतादें कि मौनी अमावस्या पर बेहिसाब भीड़ देखने को मिल रही है. इसी दौरान महाकुंभ मेला स्थित संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ी और खंभा टूटकर गिरने के बाद भगदड़ मच गई. 

रेलवे स्टेशनों पर बेहिसाब भीड़ को देखते हुए दानापुर रेलवे कंट्रोल के वरीय अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है. जानकारी के अनुसार अगले तीन दिन के लिए ट्रेनों का रूट चार्ट भी बनाया जा रहा है. महाकुंभ में जाने वाले यात्रियों की भीड़ पटना स्टेशन समेत बिहार के कुछ अन्य स्टेशनों पर भी नजर आ रही है. हालत यह है कि भीड़ की वजह से कई ट्रेनों के एसी बोगी में जिन लोगों का रिजर्वेशन है वो स्टेशन पर ही रह गए थे, इसके अलावा कुछ ट्रेनों पर नाराज यात्रियों का गुस्सा भी फूटा था, जिसमें ट्रेन के शीशे टूट गए थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.