Breaking News

माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ

पटना: माउंटेन मैन के नाम से विख्यात रहे दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी ने जेडीयू का दामन छोड़ दिया है और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं. बता दें कि हाल में ही विगत 18 जनवरी को पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में के दौरान भागीरथ मांझी की कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी. इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था. बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे एक बड़ा बदलाव कहा जा रहा है.

दरअसल, माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी के कांग्रेस में शामिल होने को महादलित जातियों के वोटों के गणित से जोड़कर देखा जा रहा है. कांग्रेस के इस एक कदम से मांझी समाज (मुसहर जाति) को साधने की कोशिश कही जा रही है. बता दें कि वर्ष 2024 में के लोकसभा चुनाव में भागीरथ मांझी जदयू में शामिल हुए थे, लेकिन बीते 18 जनवरी को उनके लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को राहुल गांधी से पटना में मुलाकात के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह जल्द ही कांग्रेस जॉइन करेंगे.

बता दें कि भागीरथ मांझी पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के क्षेत्र गया से आते हैं. दशरथ मांझी के परिवार के सदस्यों को कांग्रेस में शामिल करने और महागठबंधन के पाले में आने को जीतन राम मांझी के प्रभाव की काट के रूप में देखा जा रहा है. दरअसल, भागीरथ मांझी भी जीतन राम मांझी की मुसहर जाति से ही आते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.