Breaking News

सीएम नीतीश ने कर दी सौगातों की बौछार, इन घोषणाओं से पूर्णिया वाले गदगद

पटना: प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे. पूर्णिया पहुंचते ही मुख्यमंत्री सबसे पहले कामाख्या स्थान गए, जहां से उन्होंने 581 करोड़ के योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री भुटहा मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने नए प्रस्तावित बाईपास का अवलोकन किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रंगभूमि मैदान प्रस्तावित स्पोर्ट्स कंपलेक्स का भी जायजा लिया. साथ ही सीएम ने खिलाड़ियों के साथ बातचीत भी की. पूर्णिया यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कई बड़ी घोषणाएं की, जिसमें पर्यटन स्थल, बस स्टैंड से लेकर सड़कों के निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि खर्च की जाएगी

वहीं रंगभूमि मैदान के बाद मुख्यमंत्री समाहरणालय सभागार पहुंचे हैं, जहां सबसे पहले उन्होंने सभागार का उद्घाटन किया. फिर सीएम नीतीश कुमार ने सामाहरणालय सभागार में ही समीक्षा बैठक की. इस समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री लेसी सिंह, सांसद पप्पू यादव, कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कामाख्या स्थान में कई सरकारी योजनाओं का निरीक्षण भी किया.

इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली, स्टॉल, किलकारी ,स्कूल और खेल मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्णिया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे. पूर्णिया के लोगों को किसी चीज की कमी नहीं होगी. हमलोग मिलकर काम कर रहे हैं.

सीएम नीतीश ने की ये घोषणाएं

1. राष्ट्रीय उच्च पथ-107 के भुटहा मोड़ से लेकर राज्य उच्च पथ-60 तक बाईपास का निर्माण कराया जायेगा.

2. पूर्णिया जिले के कृत्यानन्दनगर प्रखंड में स्थित माँ कामाख्या देवी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जायेगा.

3. पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में स्पोर्टस काम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा. इसके खेल को बढ़ावा मिलेगा.

4. माता पूरन देवी मंदिर के परिसर का विकास एवं सौंर्दयीकरण एवं मंदिर तक पहुँचने हेतु नये सम्पर्क पथ का निर्माण किया जायेगा.

5. पूर्णिया शहर में नये अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जायेगा.

6. कस्बा प्रखंड में कारी-कोशी नदी पर बांध का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को बाढ़ के खतरे से निजात मिलेगी.

7. काझा-कोठी को पर्यटक स्थल के रूप में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा.

8. धमदाहा से पूर्णियाँ सड़क राज्य उच्च पथ-65 की फोरलेनिंग की जायेगी एवं पूर्णियाँ एयरपोर्ट से सीधे जोड़ा जायेगा.

9. पूर्णिया जिले के 10 प्रखंडों क्रमशः अमौर, कसबा, कृत्यानन्दनगर, धमदाहा, पूर्णिया, बनमनखी, रूपौली, वायसी, वैंसा एवं बड़हराकोटठी में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.