दरभंगा: बिहार में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक सरकारी शिक्षक की हत्या कर दी. घटना दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान कुशेश्वरस्थान पूर्वी उत्क्रमित उच्च विद्यालय अदलपुर के शिक्षक रामाश्रय यादव के रूप में कई गई है. वे सुबह-सुबह स्कूल जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. गोली लगने के बाद मौके पर ही शिक्षक की मौत हो गई.


यह घटना सुबह 9.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे अन्य शिक्षकों के बाद कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस भी पहुंची. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शिक्षक रामाश्रय यादव बाइक से स्कूल जा रहे थे. हत्या की खबर से शिक्षकों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष देखा जा रहा है. मौके पर मौजूद एक शिक्षक सूरज सक्सेना ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की. कहा कि प्रशासन की विफलता के कारण ही आज एक शिक्षक की हत्या कर दी गई है.





Comment here