दीपक कुमार।मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर। विशेष अभियान के दौरान जिले की विभिन्न थानों की पुलिस ने 34 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें हत्या मामले में 3, शराब के केसों में 11 और अन्य मामलों के आरोपित शामिल हैं। अभियान के दौरान 6 लीटर देसी शराब और 837.315 लीटर जब्त की गई।
इसके साथ ही 13 वारंट का निष्पादन किया गया है। वहीं, वाहन जांच के दौरान नियम तोड़ने वालों पर एक लाख 16 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटों के भीतर जिला पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई की गई है।








Leave a Reply