प्रखंड के केवटसा, मिश्रौली, हरखौली, रमौली, तेजौल, बरूआरी आदि गांवों में जाकर राजद का सदस्यता अभियान चलाया।उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार हमलोग प्रत्येक बूथ पर 50 सदस्य बनाने का रहे हैं. सदस्यता अभियान को लेकर सभी वर्ग के लोगों में उत्साह है लोग खुशी-खुशी पार्टी सदस्यता ले रहे हैं. राजद नेता तेजस्वी यादव के द्वारा लाये गये माई-बहिन मान योजना अन्य लाभकारी घोषणा किये जाने से लोगों में राजद के प्रति काफी विश्वास जगा है. जिला प्रवक्ता अरविंद राय ने कहा कि महंगठबंधन की सरकार बनने पर ही सभी वादे पूरे होंगे. एनडीए सरकार सिर्फ घोषणा करती है, सिर्फ घोषणा करने वाली सरकार को लोग पहचान चुके हैं और समय पर जबाब देने को तैयार हैं।इस दौरान साथ में प्रमुख रूप से प्रखंड प्रधान महासचिव राहुल यादव ,प्रखंड पंचायती राज प्रधान महासचिव धर्मेंद्र यादव, पूर्व पैक्स अध्यक्ष नवीन कुमार ,पंचायत अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राय,राजीव कुमार, राजद के वरिष्ठ साथी पुष्पक कुमार सिंह,संजीत राम, मुखिया दिनेश राय ,प्रखंड उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, बच्चू राय आदि लोग शामिल थे।






Leave a Reply