Breaking News

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बास्केटबॉल चैंपियनशिप -2024 के चौथे दिन कुल चार क्वालीफाइंग मैच खेले गए

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी विमेंस बास्केटबॉल चैंपियनशिप -2024 के चौथे दिन कुल चार क्वालीफाइंग मैच खेले गए। सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले बहुत ही संघर्षपूर्ण एवं रोमांचक रहा।

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कलकत्ता विश्वविद्यालय ने रमा देवी महिला विश्वविद्यालय ओड़िशा को 64-27 के बड़े अंतर से पराजित किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने रांची विश्वविद्यालय को 48-19 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने वर्दमान विश्वविद्यालय को 67-35 के बड़े अंतर से पराजित किया।आज का अंतिम और चौथा क्वाटर फाइनल मुकाबले में उत्कल यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को संघर्षपुर्ण मुकाबले में 52- 49 से पराजित कर सेमीफाइनल और ऑल इंडिया के लिए क्वालीफाई किया।
आज के खेले गए मुकाबले में विशेष अतिथि के रूप में प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय कुलपति बी.आर.ए.बी यू बिहार यूनिवर्सिटी, प्रोफेसर सतीश रॉय संकायाध्यक्ष मानविकी बी.आर.ए.बी यू बिहार यूनिवर्सिटी, डॉ बीरेंद्र चौधरी प्रिंसिपल एस.अन.एस कॉलेज, डॉ मनोज कुमार प्रिंसिपल नीतेश्वर सिंह कॉलेज, प्रोफेसर संजय कुमार एच ओ डी गणित पीजी विभाग बी.आर.ए.बी यू बिहार यूनिवर्सिटी,संजय सिंहा पूर्व आईएस एवं विश्वविद्यालय खेल सलाहकार,मृत्युंजय कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय एथलीट, संदीप कुमार राष्ट्रीय एथलीट ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया।

यूनिवर्सिटी ऑफ़ कोलकाता, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी वाराणसी,हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ,उत्कल यूनिवर्सिटी ओडिशा की टीमों ने क्वाटर फाइनल मुकाबले जीत कर सेमीफाइनल एवं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।
आगे के सभी मैच लीग आधारित खेले जाएंगे,जिसके आधार पर प्रथम, द्वितीय,एवं तृतीय स्थान का निर्णय होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.