Breaking News

बारिश से बढ़ी ठिठुरन रहेगी बरकरार, नए साल को लेकर भी IMD ने जारी कर दिया ये बड़ा अपडेट

पटना: राज्य के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। राजधानी में देर रात हल्की वर्षा हुई। रविवार को भी प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम भाग में हल्की वर्षा के आसार हैं। इसके साथ ही ठंड एवं धुंध भी काफी बढ़ गई। अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों ने लोगों को सावधान किया है कि ठंड से बचने का प्रयास करें। इसके साथ ही बुजुर्गों को धूप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों का कहा है एक जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ के हिमालय से टकराने की उम्मीद है। उसके बाद फिर तीन जनवरी को भी दूसरा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से टकराएगा। उससे देश के मैदानी भागों में ठंड काफी बढ़ सकती है। बिहार पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।

समस्तीपुर जिले के पूसा में सर्वाधिक ठंड रही। वहां पर न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं खगड़िया, राजगीर एवं किशनगंज राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.