Breaking News

अग्निकांड का डिप्टी कलेक्टर ने किया निरीक्षण

बेनीबाद थाना अंतर्गत बठवाड़ा में हुए भीषण अग्निकांड का मंगलवार को ड्यूटी कलक्टर विजय कुमार ने निरीक्षण किया। पीड़ित 38 परिवार से मिलकर ड्यूटी कलक्टर ने हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम लोग आपलोगों के साथ है। इस समय धैर्य से आप लोग काम करे। डिप्टी कलेक्टर ने सीओ शिवांगी पाठक को निर्देश देते हुए कहा कि इन लोगों के कम्युनिटी किचेन चलाया जा रहा है या नहीं। इसको लेकर उनसे पूछताछ कर कम्युनिटी किचेन का भी निरीक्षण किया। मौके पर राजद नेता अरविंद राय, युवा समाजसेवी सह राजद नेता राहुल कुमार, पूर्व प्रखंड प्रमुख शिव शंकर राय, विजय राय, संतोष यादव, फेकन यादव, लड्डू यादव, कुंदन कुमार आदि थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.