Breaking News

बी. आर. अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, जानें तारीख…

लगभग 20 वर्षों बाद बी. आर. अम्बेदकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26/12/2024 से 30/12/2024 तक स्थानीय ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट, मुजफ्फरपुर में कराया जा रहा है।

आयेजन की मुख्य बातें

(1) देश के पूर्वी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी राज्य में स्थित विश्वविद्यालय की टीमें एशोसिएशन ऑफ इण्डियन यूनिवर्सिटी ( AIU) द्वारा आयोजित क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता रखती है।
(2) इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के पूर्वी क्षेत्र की 22 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लेने की सहमति प्रदान की है। जो निम्नवत हैं :-
पुल – ए की टीमें- कलकत्ता विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल, रामादेवी महिला विश्वविद्यालय, भूवनेश्वर, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, विलासपुर, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर।
पुल – बी की टीमें- पण्डित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर, हेमचन्द्र यादव विश्वविद्यालय दुर्गे, पटना विश्वविद्यालय, पटना, संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय सरगुजा अम्बिकापुर, शहीद नन्द कुमार पटेल विश्वविद्यालय, राजगढ़, वर्दमान विश्वविद्यालय, वर्दमान ।

पुल – सी की टीमें- महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय, वाराणसी, विश्व भारती विश्वविद्यालय शांति निकेतन, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय दुर्ग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग, जाधवपुर विश्वविद्यालय कलकत्ता, उत्कल विश्वविद्यालय, उड़ीसा । पुल – डी की टीमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी, शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर, रेबान्श विश्वविद्यालय, कटक, रांची विश्वविद्यालय, झारखण्ड व मेजबान बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ।

(3)
यह आयोजन ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेन्ट मुजफ्फरपुर परिसर
में नव निर्मित सिन्थेटिक बास्केटबॉल कोर्ट पर कराया जा रहा है। विदित हो कि यह उत्तर बिहार का पहला सिन्थेटिक बास्केटबॉल कोर्ट है।
(4)
उद्घाटन कार्यक्रम 26/12/20224 के अपराहन 01.00 बजे निर्धारित है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रो. दिनेश चन्द्र राय, कुलपति, बी. आर. ए. बिहार विश्वविद्यालय करेंगे, मुख्य अतिथि श्री नीतीश मिश्रा, माननीय मंत्री, उद्योग एवं पर्यटन बिहार सरकार होगें। इस अवसर पर महिला खिलाडियों के उत्साहवर्द्धन हेतु भारतीय महिला बास्केटबॉल की पूर्व कप्तान श्रीमती दिव्या सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर श्री राकेश कुमार, डीआईजी, सीआरपीएफ ग्रुप सेन्टर झपहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विदित हो कि श्रीमती दिव्या सिंह ने 2006 मेलबोर्न (आस्ट्रेलिया) कॉमन वेल्थ गेम्स में भारतीय महिला बास्केटबॉल दल का नेतृत्व किया था।
(5)
समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 30/12/ 2024 के अवसर पर माननीय राज्यपाल, बिहार श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की कृपापूर्ण सहमति प्रदान की है। उक्त अवसर पर खेल मंत्री, बिहार श्री सुरेन्द्र मेहता, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री श्री नीतीश मिश्रा व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक श्री रविन्द्रण शंकरण ने भी अपनी उपस्थिति हेतु कृपापूर्ण सहमति प्रदान की है।
(6) दिनांक 26/12/2024 को प्रथम मैच प्रातः 10 बजे रामा देवी महिला विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर व अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के बीच खेला जाएगा।
(7) प्रथम बार सभी मैचों का एवं उद्घाटन एवं समापन समारोह का लाइव टेलिकास्ट यू टियुब चैनल – B.R.A. Bihar University Sports Council के माध्यम से किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.