गायघाट। बेनीबाद थाने के बठवाड़ा गांव में लगी भीषण आग में लगभग दर्जनों लोगों का घर जलकर खाक हो गया था। अगलगी की घटना में अग्नि पीड़ित परिवार को लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ था। घटना के बाद डिप्टी कलेक्टर विजय कुमार और सीओ शिवांगी पाठक ने घटना स्थल का दौरा किया। पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं मंगलवार को राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार सिंह उर्फ राजा के नेतृत्व में लोग आर्थिक मदद को पहुंचे। आदर्श कुमार ऊर्फ राजा ने पीड़ित परिवार को चावल, दाल, आलू, तेल, साड़ी, धोती, साबुन, सर्फ सहित ठंड से बचाव के लिए कंबल देते हुए मदद की। सीओ शिवांगी पाठक ने बताया कि 38 अग्नि पीड़ित के बीच धूप से बचाव के लिए तिरपाल का वितरण किया। सीओ ने बताया कि जल्द ही सभी अग्नि पीड़ितों के बीच आपधा प्रबंधन के तरफ से चेक दिया जाएगा। पीड़ित राजेश कुमार राय, मुकेश कुमार राय, राम सुंदर यादव, लड्डू यादव सहित बीस घरों के 38 लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया।






Leave a Reply